श्री आत्म वल्लभ जैन पब्लिक स्कूल में गुरु वल्लभ सुरीश्वर जी महाराज का 152 वा जन्म दिवस मनाया गया इस अवसर पर जैन शिक्षण न्यास के सचिव श्रीमान नरेश जी जैन ने गुरु आत्म राम गुरु वल्लभ सूरी जी महाराज की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला चढ़ा कर तथा दीप प्रज्ज्वलित किया|
यह वर्ष गुरु वल्लभ सुरीश्वर जी महाराज का 152 वा जन्म बर्ष है अतः गुरु प्रतिमाओं के आगे उपस्थित मेहमानों तथा जैन स्कूल स्टाफ द्वारा 152 दिए प्रज्वलित किए समस्त स्कूल स्टाफ ने गुरु प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए स्कूल प्रांगण में उपस्थित सचिव श्रीमान नरेश श्री जैन ने नवकार मंत्र का उच्चारण किया इस पावन अवसर पर श्रीमान नरेश जी जैन ने सभी उपस्थित सदस्यों को दीपावली तथा जैन नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा सभी के अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना की साथ ही समस्त उपस्थित स्टाफ को उपहार भी वितरित किए गुरु बल्लभ सुरेश्वर जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर गुरु वल्लभ के नाम से बच्चों का क्लब गठित करने की घोषणा भी की इस तरह इस वर्ष भी गुरु बल्लभ सुरेश्वर जी महाराज का यह जन्मदिवस पुरे जैन परिवार के लिए अति विशेष बन गया|