श्री आत्म वल्लभ जैन पब्लिक स्कूल के छात्र हार्दिक ने स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप मैंजीता कांस्य पदक

श्रीगंगानगर, अग्रसेन नगर स्थित श्री आत्म वल्लभ जैन पब्लिक स्कूल के छात्र हार्दिक कुमार ने करौली के हिंडौन सिटी में आयोजित हो रही स्टेट  ताइक्वांडो  ओपन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं शहर का मान बढ़ाया स्कूल प्राचार्य ममता अरोड़ा ने बताया कि हार्दिक इससे पूर्व ढाका में आयोजित इंटरनेशनल कराटे गूजू रियों चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल भी जीत चुका है  कोच नरेंद्र कुमार के अनुसार स्टेट ताइक्वांडो कंपटीशन में लगभग साढ़े 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया था

जैन स्कूल ट्रस्ट के सचिव श्रीमान नरेश जैन ने हार्दिक के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय में खिलाड़ियों को  प्रोत्साहित करने के लिए अलग से कोटा रखा गया है ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी शिक्षा के साथ-साथ उच्चतम प्रदर्शन कर सके और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उसकी प्रतिभा कहीं छुप ना जाए